India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra , दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिलीज हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और फिल्म लव अगेन में अपने शानदार अभिनय और स्टंट से देश में ही नहीं विदेशों में भी अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद। इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी ग्लोबन आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ को बेहद शानदार तरीके से मैनेज कर रही हैं। जिसका पता हाल ही में अभिनेत्री कि वायरल वीडियो को देख चल रहा है।
दरअसल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का बाल ठिक करते हुए निक जोनस दिखाई दे रहे है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। बता दें,प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो बेटी और पति निक जोनस संग मस्ती करती दिखाई देती हैं।
प्रियंका निक की वायरल वीडियो देखें
यूजर्स दे रहे वीडियो पर रिएक्शन
प्रियंका और निक जोनस के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के कमेंट इस वायरल वीडियो पर प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय नारी अपने पति से ये सब काम करा ही लेती है जय भारतीय नारी’। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘निक जीजू धीरे-धीरे देसी होते जा रहे हैं’। इसके अलावा एक अन्य फैन ने लिखा, ‘निक जीजू जैसा कोई नहीं।’
यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर की ‘बार्बी डॉल’ तस्वीरें देख निगाहें हटाना हुआ मुश्किल