India News (इंडिया न्यूज़), Malaika Arora Break Silence on Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने आखिरकार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है। दिवा के मैनेजर ने पुष्टि की है कि वो अभी भी अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं और उनके अलग होने की खबरें झूठी हैं। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को कहा, “नहीं नहीं। ये सब अफ़वाहें हैं।”
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका ने एक-दूजे की प्राइवेसी का ख्याल करते हुए अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद भी कपल में अपने दिलों में एक-दूजे के लिए सम्मान रखेंगे और अपने इस ब्रेकअप का ढिंढोरा नहीं पीटेंगे।
Bigg Boss OTT 3 का प्रोमो हुआ जारी, सलमान खान नहीं बल्कि ये सुपरस्टार करेंगे होस्ट – India News
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर किया रिएक्ट
आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच आज 31 मई को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
इस पोस्ट में लिखा, “इस दुनिया में सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं, जो हमें प्यार करते हैं और हमारा सपोर्ट करते हैं, उनको ना तो बदला जा सकता है और ना खरीदा जा सकता है, और उनसे से हम एक हैं।”