होम / Oscars 2022 पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से क्रिस रॉक ने किया इनकार

Oscars 2022 पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से क्रिस रॉक ने किया इनकार

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 28, 2022, 5:46 pm IST

Oscars 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Oscars 2022 : क्रिस रॉक ने 94वें अकादमी पुरस्कार में विल स्मिथ के साथ विवाद के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें समारोह के दौरान स्मिथ मंच पर गए और कॉमेडियन द्वारा अपनी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के बारे में मजाक किए जाने के बाद रॉक को थप्पड़ मार दिया।

एलएपीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉक ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया है। पर वहीं यदि बाद की तारीख में रॉक पुलिस रिपोर्ट चाहता है, तो एलएपीडी बाद में इसकी जांच’ करेगी ।

Oscars 2022

इस बात पर भड़के विल

आपको बता दें क्रिस ने विल की पत्नी को लेकर मजाक किया था जो एक्टर को पसंद नहीं आया जिसके कारण वह अपनी सीट से उठकर स्टेज पर पहुंच गए और वहां खड़े हुए विल को जोरदार थप्पड़ मारा और फिर वहां से चले गए। क्रिस तो पहले शॉक्ड हो गए कि यह उनके साथ एक दम से क्या हुआ। बाद में वह इस बारे में बात करते हैं तो विल अपनी सीट से चिल्लाकर कहते हैं कि अपने मुंह से फिर मेरी पत्नी का नाम मत लेना।

Also Read : पति को इस तरह तंग करती नजर आईं Monalisa, सामने आया ये वीडियो

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें