होम / Padma Shri Award मिलने पर कंगना रनौत बोलीं- यह सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा

Padma Shri Award मिलने पर कंगना रनौत बोलीं- यह सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा

Prachi • LAST UPDATED : November 9, 2021, 12:49 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Padma Shri Award बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सिनेमा जगत के कई बड़े स्टार्स को पछाड़ते हुए भारत का सबसे सम्मानित पुरस्कार अपने नाम किया है। कंगना रनौत को सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri Award) से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को लेने के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह जाहिर किया है कि कैसे वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

साथ ही कंगना रनौत ने अपने फैंस को दिल धन्यवाद देने के साथ फिर एक बार बॉलीवुड पर निशाना साधा है। साथ ही अपने माता-पिता और गुरु को भी इस पुरस्कार का श्रेय दिया है। पद्मश्री से सम्मानित होने बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि दोस्तों एक कलाकार के तौर पर मुझे कई बार प्यार-सम्मान मिला है। लेकिन आज पहली दफा एक आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे देश से पुरस्कार मिला है। मैं इसके लिए आभारी हूं।

(Padma Shri Award) कंगना रनौत ने वीडियो शेयर किया

Kangana Ranaut ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब मैंने अपने करियर की शुरूआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। मुझे फिर जब 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा ना लेते हुए कई अलग तरह पर काम करना शुरू किया। कई चीजों का मैंने बहिष्कार किया। फिर चाहे वो आइटम नंबर हो या फिर बड़े प्रोडक्शन की फिल्म। मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया। कंगना रनौत ने कहा कि मैंने यहां तक कि पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए।

इसके आगे अपनी बात को रखते हुए कंगना रनौत ने बताया कि मैंने देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई है। फिर चाहें वो जिहादी हों। खालिस्तानी हो या फिर देश के खिलाफ बोलने वाले दूसरे देश। यह भी है कि मुझ पर कई केस चल रहे हैं।

कंगना रनौत ने आगे कहा कि लोग मुझसे अक्सर पूछते हैं कि क्या मिलता है यह सब करके, क्या करती हो। यह तो हमारा काम नहीं है? उन लोगों के लिए मुझे जवाब मिला है। यह जो पद्मश्री के तौर पर मुझे सम्मान मिला है। यह सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं इस देश का बहुत सम्मान करती हूं। जय हिंद। ज्ञात हो कि केवल कंगना रनौत को ही नहीं बल्कि करण जौहर, एकता कपूर, अदनान सामी को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

Read More: Poonam Pandey के पति सैम बॉम्बे पत्नी संग मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.