India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) कल यानी 24 सितंबर को उदयपुर के शाही महल में अपने जीवन साथी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की है। अब राजनीति जगत से भी बड़े नाम उदयपुर पहुंच रहें हैं। पहले आप सांसद संजय सिंह परिणीति और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे थे। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं।

उदयपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए राजनीति से जुड़े कई नामी शख्सियत उदयपुर पहुंचे हैं। अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी उनकी शादी में शरीक होने के लिए वेडिंग वेन्यू में पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं को टाइट सिक्योरिटी के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अरविंद और भगवंत मान राघव और परिणीति की सगाई में भी नजर आए थे।

परिणीति और राघव की शादी में पहुंचे ये सितारे

परिणीति और राघव की शादी में भाग्यश्री, बीके शिवानी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा पहुंच चुके हैं। उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया कि वो परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसके साथ ही परिणीति के जीजा निक जोनस शायद अपने टूर की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

शुरु हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

अब दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी होगी। 22 सितंबर की रात से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।

 

Read Also: परिणीति चोपड़ा की शाही शादी में पहुचेंगी सानिया मिर्जा, बेस्ट फ्रेंड को पोस्ट शेयर कर दी बधाई (indianews.in)