India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Reached Parineeti Chopra Engagement, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 13 मई यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई हो गई है। बता दें कि इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैमिली मेबर्स के अलावा करीबी लोग पहुंचे। अब परिणीति चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी सगाई में शामिल होने के लिए यूएस से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
परिणीति की सगाई के लिए कपूरथला पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली में सगाई करने जा रहें हैं। दोनों की सगाई में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं। पहले फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंचे थे।
अब परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल होने जगह पर पहुंची हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपनी कजिन बहन की सगाई के लिए पैरेट ग्रीन कलर का आउटफिट पहनकर पहुंची हैं और कार के अंदर से ही पैपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन करती हैं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की कार कपूरथला के हाउस के अंदर चली जाती है।
परिणीति और राघव की सगाई को लेकर हुई ये खास तैयारी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज सगाई करने जा रहें हैं। इस कपल की सगाई से पहले दिल्ली के कपूरथला हाउस के बाहर के तमाम वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। बताया गया कि परिणीति और राघव की सगाई में ‘नो मोबाइल फोन पॉलिसी’ रखी गई है। ताकी सगाई के दौरान अंदर की कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके।