India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Raghav Wedding Card: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड सामने आ गया है। दोनों की शादी की आधिकारिक तारीख का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक, यह जोड़ी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेगी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के सभी समारोह उदयपुर के लीला होटल और ताज लेक पैलेस में आयोजित किए जाएंगे।
विवाह समारोह कब होंगे?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी के कार्ड के अनुसार, जोड़ी की शादी का उत्सव 23 सितंबर से शुरू होगा और 24 सितंबर तक चलेगा। शादी समारोहों की पूरी लिस्ट आप यहां पर देख सकते हैं-
- चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर, सुबह 10:00 बजे
- संगीत- 23 सितंबर, शाम 7:00 बजे
- राघव की सेहरा रसम – 24 सितंबर, दोपहर 1:00 बजे
- बारात- 24 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे
- जयमाला- 24 सितंबर, शाम 3:30 बजे
- फेरे- 24 सितंबर, शाम 4:00 बजे
- विदाई- 24 सितंबर, शाम 6:30 बजे
- रिसेप्शन- 24 सितंबर, शाम 8:30 बजे
इस होटल में होने वाली है शादी
परिणीति और राघव ने शादी के लिए उदयपुर का ताज लेक पैलेस बुक किया है। उनके शादी का इवेंट लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और मेहमानों को यहीं ठहराया जाएगा। दोनों कि सितारा होटलों में बुकिंग पूरी हो चुकी है और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस शादी में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारें मौजूद होंगे। जहां तक उदयपुर का सवाल है, जी20 की पहली बैठक हाल ही में उदयपुर में हुई थी। इसके अलावा अंबानी परिवार का विवाह समारोह भी यहीं हुआ था।