India News(इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra, दिल्ली: परिणीति आप नेता राघव चड्ढा से शादी रचा चुकी है। इसके बाद से परिणीति ने अपनी पहली दिवाली भी सेलिब्रेट कर ली है। जिस पर उन्होंने काफी प्यारी तस्वीर शेयर की थी। वही हाल ही में परिणीति का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने लुक को सवारते हुए नजर आ रही है।

वाइन कलर की साड़ी में खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

(Parineeti Chopra)

बता दे की हाल ही में जो वीडियो परिणीति का वायरल हो रहा है। इसमें वह वाइन कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना हुआ है। साथ ही हाथों में एक बड़ी से रिंग भी डाली है। इसके साथ ही उनके हाथों में उनकी शादी की अंगूठी को भी देखा जा सकता है। उनके लुक के बारे में और चीज बताएं तो वीडियो के अंदर हेयर स्टाइल्स उनके बालों को सवारते हुआ नजर आ रहा है। वही मेकअप के मामले में परिणीति ने काफी हल्का मेकअप किया है। साथ ही अपने मांग में सिंदूर भरा है और कानों में हल्की इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

क्या फिल्मों से होने वाली है दूर?

शादी के बाद से ही परिणीति कि सिर्फ एक फिल्म अक्षय कुमार के साथ सामने आई है। जिसके बाद से उनके आने वाली फिल्म का कोई प्लान सामने नहीं आ रहा है। लगातार परिणीति को रैंप पर चलते हुए तो देखा जा रहा है, लेकिन किसी भी फिल्म की खबर सामने न आने की वजह से फैंस का अंदेशा यह है की शादी के बाद वह फिल्मों से दूरी बनाने वाली है।

 

ये भी पढ़े: