India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Raghav Engagement Photo, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज 13 मई को सगाई कर ली है। इस कपल की सगाई के मौके पर उनके घर को सजाया गया था। इस दौरान कई मेहमान उनकी सगाई में शरीक हुए। सगाई के बाद दोनों की तस्वीरें सामने आ गई है। सगाई के मौके पर जिस बांद्रा में परिणीति के घर को सजाया गया है, उसी तरह दिल्ली में राघव के आवास को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा खास
आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा संग सगाई की फोटो शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करने के साथ राघव ने लिखा, “सब कुछ जिसके लिए मैंने प्रार्थना की, उसने कहा हाँ।” तो यही पोस्ट परिणीति चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, “सब कुछ जिसके लिए मैंने प्रार्थना की, मैंने कहा हाँ।”
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के दौरान की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, वो अब खत्म हो चुका है। फैंस इन फोटोज पर लाइक करने के साथ इस कपल को कमेंट कर खूब प्यार दे रहें हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इन तस्वारों पर ढेरों बधाइयां दे रहें हैं।
दिल्ली और पंजाब के सीएम ने भी की शिरकत
इस दौरान मेहमानों से उनकी सगाई में शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी सगाई में पहुंचे। सगाई के मौके पर सजे-धजे होने वाले दूल्हा और दुल्हन काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।