Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement.
India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। परिणीति की शादी की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कुछ वक्त पहले साथ में लंच और डिनर पर साथ नज़र आए थे। तब से ही दोनों के अफेयर और उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच राघव चड्ढा का नाम ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आ गया है। हालांकि इनका नाम चार्जशीट में आरोपी के रूप में नहीं है। बस ईडी ने मेंशन किया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव 13 मई को सगाई करने वाले हैं। उनकी सगाई की रस्में दिल्ली में होंगी। इससे पहले खबर आई थी कि परिणीति और राघव की रोका सेरेमनी हो चुकी है और वो इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
एक सूत्र के मुताबिक बताया गया था, “परिणीति और राघव का रोका हो गया है। ये एक पारिवारिक कार्यक्रम था और वो दोनों बहुत खुश हैं। इस साल में अक्टूबर के अंत तक दोनों की शादी होने की संभावना है। परिणीति और राघव कोई जल्दी में नहीं हैं और उन दोनों की अपनी-अपनी वर्क कमिटमेंट्स हैं, जिनके चलते वो अच्छे से प्लान कर के सारे काम करेंगे।”
आपको बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते की अफवाह तब उड़ी जब दोनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद लगातार एक्ट्रेस दिल्ली के भी दौरे कर रही थीं। इन दोनों को अक्सर एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया जा रहा था। एकाध बार तो दोनों हाथों में हाथ डाले भी दिखाई दिए थे। मगर कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।
Sambhavna Seth Miscarriage: भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिये यह दुखभरी खबर…
जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या आप संसद परिसर में मौजूद सीसीटीवी फुटेज…
CSK Future Coaches: चेन्नई की टीम का अहम हिस्सा रहे एमएस धोनी और रविचंद्रन अश्विन…
India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan News: जयपुर, राजस्थान की गुलाबी नगरी, गुरुवार सुबह एक बड़ी…
4 Whites Food Remove From Diet: जीवीत रहने के लिए इंसान को खाने की जरूरत…
India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan News: जयपुर में लंबे समय बाद कांग्रेस का एकजुट विरोध…