India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बता दें कि परिणीति ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है। परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ पिछले महीने शादी के बंधन में बंधी थीं। अब परिणीति को बॉसी लुक में एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। न्यूली वेड परिणीति को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और एक्ट्रेस ने भी उन्हें पोज दिया। अब परिणीति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस शादी के बाद इस बॉसी लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

परिणीति ने पैंट-सूट में फ्लॉन्ट किया सिंदूर और चूड़ा

इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने ऑल ब्लैक पैंट-सूट पहना है, जिसे एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर के टॉप के साथ कैरी किया। परिणीति ने अपने लुक को पोनीटेल से पूरा किया हुआ है। परिणीति ने पैंट-सूट के साथ पिंक कलर का चूड़ा और मांग में लगे सिंदूर को फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो की जरा भी कमी नहीं थी और वो बहुत ही खूबसूरत लग रही है। फैंस परिणीति के इस लुक की जमकर तारीफें कर रहें हैं।

परिणीति का शादी के बाद हुआ था ग्रैंड वेलकम

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस का राघव के दिल्ली वाले सरकारी घर में शानदार तरीके से स्वागत हुआ था। इस दौरान ढोल-नगाड़े तो बजे ही थे, उनकी फैमिली ने मजेदार गेम भी खेला था। परिणीति ने खुलासा किया था कि दोनों में से सबसे पहले आई लव यू एक्ट्रेस ने ही बोला था।

 

Read Also: Israel-Hamas War: नागिन फेम एक्ट्रेस Madhura Naik ने हमले में खोया परिवार, बच्चों के सामने ही बहन और बहनोई को मारा (indianews.in)