India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी की शहनाइयां जोर-शोर से बज रही हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा इस हफ्ते आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग उदयपुर में रॉयल वेड़िंग कर रहीं हैं। फिलहाल, सभी की निगाहें परिणीति और राघव की इस शाही शादी पर टिकी हुई है। फैंस इस कपल की शादी की तमाम रस्मों, वेन्यू, सहित दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट से जुड़ी हर बात जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। तो यहां जानिए कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी लाइफ के बिग डे पर किस सेलिब्रिटी डिजाइनर के आउटफिट में दुल्हन बनने वाली हैं।
परिणीति चोपड़ा इस डिजाइनर का लहंगा पहन बनेंगी दुल्हन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि परिणीति अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की लहंगा पहन, दुल्हन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी में बताया गया कि परिणीति मनीष मल्होत्रा की दुल्हन बनेंगी। परिणीति और मनीष के बीच लंबी दोस्ती है। मनीष परी के स्टाइल से अच्छी तरह वाकिफ है और वो अपनी शादी के लिए क्या चाहती हैं, इसलिए परिणीति चोपड़ा हमेशा से इसे लेकर क्लियर थीं कि वो मनीष मल्होत्रा की दुल्हन बनेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने ये भी बताया, “परिणीति अपनी शादी के लिए बेसिक सॉलिड पेस्टल कलर का लहंगा पहनने जा रही हैं। वह स्टेटमेंट ज्वैलरी के साथ अपने लुक को निखारेंगी।”
दिल्ली में हो रहे राघव-परिणीति के कुछ प्री वेडिंग फंक्शन
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर 2023 को राजस्थान में ग्रैंड शादी कर रहें हैं। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत अरदास और कीर्तन से हो चुकी है। इसके बाद बीते दिन दिल्ली में कपल ने सूफी नाइट होस्ट की थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां भी फंक्शन में नजर आईं। वहीं, हरभजन सिंह को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया। प्री वेडिंग फंक्शन के बाद कपल और उनके फैमिली व फ्रेंड्स उदयपुर में शादी के लिए रवाना हो जाएगें।