India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra Engagement Outfit, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं। हाल ही में मंगलवार, 10 मई को ये कपल मुंबई और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खबरों की मानें तो दोनों दिल्ली में 13 मई को सगाई करने वाले हैं। अब परिणीति की सगाई की आउफिट की जानकारी सामने आई है। परिणीति अपनी लाइफ के इस खास मौके पर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का डिजाइनर लहंगा पहनने वाली हैं। अब उनकी सगाई की आउटफिट को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं।

मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई परिणीति

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी के लिए उनके फैंस खासा एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इस खास मौके पर ये कपल मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाला है। मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले परिणीति, मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई थीं। तभी से इस बात की चर्चाए हैं कि परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई की ड्रेस मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवा रही हैं।

कैसी होगी परिणीति की डिजाइनर ड्रेस?

सूत्रों के अनुसार बताया गया, “मनीष मल्होत्रा के स्टूडियो और उनके घर में कई बार गईं परिणीति ने इस खास मौके के लिए खास डिजाइन तैयार करवाई है। उन्होंने अपनी सगाई के लिए चुनी आउटफिट चेक भी कर ली है। डिजाइनर ने इसे एलिगेंट लुक देने की कोशिश की है, क्योंकि परिणीति हैवी वर्क को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। वो कम वर्क मैं बेहतरीन दिखना चाहती हैं।”

यहां से शुरु हुई इस कपल की अफेयर की खबरें

इन दोनों की अफेयर की खबरों की बात की जाए तो परिणीति और राघव मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए, जिसके बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हाल ही में परिणीति और राघव को आईपीएल मैच देखते हुए भी स्पॉट किया गया। इसके बाद ये कपल मुंबई में डेट नाइट एंजॉय करते दिखे। इसी बीच अब फाइनली इनकी सगाई की तारीख रिवील हो गई है।