India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti -Raghav wedding , दिल्ली: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन परिणीति चोपड़ा और आप के विधायक राघव चढ्ढा इन दिनों अपनी शादी की रस्मों में मसरूफ हो रखे हैं। बीती श्याम सूफी नाइट थी और इस फंक्शन में दोनों के परिवार वाले और करीब दोस्त इस फक्शन में पहुचें हुए थे। इनकी फैंस इन दोनों की तस्वीरें देखने के लिए बेताब बैठे हैं। हालांकि टाइट सिक्योरिटी की वजह से उनकी फोटोस नहीं मिल पा रही लेकिन इस बीच दोनों के डांस का एक वीडियो जोरो शोरो से वायरल हो रहा है। जिसमें परिणीति और राघव हरभजन सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दिखा राघव और परिणीति का डांस
सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हरभजन सिंह “तेरा यार बोलदा” गाने पर परिणीति और राघव के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। परिणीति के चेहरे पर शादी की खुशी और एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। वही राघव भी इस फंक्शन में डार्क ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। तो परिणीति भी सिल्वर आउटफिट में लश्कारे मार रही हैं।
शादी में प्रियंका और मालती भी आएंगे नजर
परिणीति और राघव के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा नजर आए थे। दोनों ही इंडियन लुक में काफी खूबसूरत लग रहे थे। हालांकि खबर है कि प्रियंका अभी तक भारत नहीं पहुंची है। एक्ट्रेस फिलहाल यु.एस में किसी काम में फंसी हुई है। लेकिन कयास लगाई जा रही है की शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी माल्टी मैरी के साथ जल्द ही शादी में शिरकत करेंगी।
राघव और परिणीति की शादी
परिणीति और राघव की शादी 23- 24 सितंबर को उदयपुर में होगी। 23 सितंबर को परिणीति की संगीत और चूड़ा सेरेमनी है। तो वही 24 को राघव चड्ढा की सेहरा बंदी होगी। इसके बाद दोपहर में शादी और शाम में रिसेप्शन। 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बाद यह जोड़ा चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन देगा। जिस फंक्शन में परिवार के साथ-साथ करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।