होम / कपिल शर्मा ने की PM मोदी की तारीफ तो लोग बोले-क्या हुआ बदले-बदले नजर आ रहे हैं हुज़ूर ?

कपिल शर्मा ने की PM मोदी की तारीफ तो लोग बोले-क्या हुआ बदले-बदले नजर आ रहे हैं हुज़ूर ?

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 22, 2022, 7:20 pm IST

People have started slamming Kapil Sharma

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके सदियों पुराने पुरावशेष लौटा दिए हैं। जिनमें शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। इन सभी पुरावशेषों का निरीक्षण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जिसके लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति में शामिल लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

इसी बीच कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी का निरीक्षण करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ”भारत देश के अनमोल खजाने की अमूल्य निधि के फिर से स्वदेश लौटने की बहुत बहुत बधाई, अनेक शुभकामनाएं। आभार…आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। जय भारत.. हर हर महादेव।”

People have started slamming Kapil Sharma
People have started slamming Kapil Sharma

कपिल के ट्वीट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई करना शुरू कर दिया है। माधव शर्मा ने लिखा, जिस तरह से आपने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने नेटफ्लिक्स के शो में राजनीति से प्रेरित दुष्प्रचार चलाया। वो हमारे दिमाग में अभी भी ताजा है। यह पीएम मोदी की छवि खराब करने और डॉ. मनमोहन सिंह को एक महान नेता के रूप में चित्रित करने का एक बहुत ही सस्ता प्रयास था।”

एचएस ने लिखा, ”करण के यहां पार्टी हुई थी, उसके बाद सबने ये निर्णय लिया है कि आप विरोध नहीं करेंगे।” भारत वंशी ने लिखा, ”क्या हो गया है बॉलीवुड को? कहीं कुछ बड़ा और भयंकर तो नहीं होने वाला आने वाले दिनों में? ऐसे बदले-बदले क्यों लग रहे हैं? चलो अच्छा है। हमें इन लोगों से थोड़े कठोर प्रश्न पूछने चाहिए। संस्कृति के विरुद्ध अगर ये कुछ करें, तो आगे से पूरे लोगों के आगे इन्हें प्रश्न पूछने चाहिए।”

People have started slamming Kapil Sharma

चिंतन रवल ने लिखा, ”ऐसे ही सुधरते रहना पाजी। वरना बहुत आए बहुत गए। आप भी गुम हो जाओगे किसी दिन बाकी बहुत सारों की तरह। नाम ताम जाम बहुत दिन नहीं रहता, अगर हम देश की भावनाओं के साथ ना रहें।”

बता दें कि कपिल शर्मा के अलावा करण जौहर ने भी पीएम मोदी पर गर्व महसूस किया है। ट्विटर पर पीएम मोदी की वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए करण ने लिखा है कि ये गर्व वाला पल है। भारतीयों का दिल गर्व से भर गया।

Also Read: Kanta Laga Fame Shefali Jariwala Share Bikini Photo एक्ट्रेस की जालीदार श्रग में आर-पार दिखा सब, वायरल हुई फोटो

Also Read: Manoj Tiwari Latest Bhojpuri Song Dildar Released रोमांटिक सॉन्ग को रिलीज होते ही मिले लाखों व्यूज!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ