India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra-Valentina, दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा न केवल निक जोनास के साथ एक खूबसूरत रिश्ता साझा करती हैं, बल्कि उनके परिवार के साथ भी एक खूबसूरत रिश्ता रखती हैं। प्रियंका निक के भाई, केविन जोनास और उनकी पत्नी डेनिएल जोनास के साथ अक्सर देखी जाती हैं। केविन और डेनिएल की बेटी वेलेंटीना के 7वें जन्मदिन पर, प्रियंका ने एक प्यारभरा नोट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
वैलेंटिना जोनास पर प्रियंका चोपड़ा ने दीं शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी भतीजी वेलेंटीना जोनास को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। खूबसूरत तस्वीरों साझा करते हुए, प्रियंका ने अपना प्यार व्यक्त करते हुए लिखा, “यह आपका 7वां जन्मदिन है, आप बहुत तेजी से बड़े हो रहे हैं! जन्मदिन मुबारक हो वेलेंटीना, हम आपसे प्यार करते हैं! @daniellejonas @kevinjonas।”
परिवार के साथ डिज्नी वर्ल्ड में स्पॉट हुई प्रियंका
कुछ दिन पहले प्रियंका को उनकी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ डिज्नी वर्ल्ड में स्पॉट किया गया था। इस जोड़े ने थीम पार्क में पारिवारिक मनोरंजन का एक दिन बिताया, जिसमें केविन, डेनिएल और उनके बच्चे भी शामिल हुए थे।
प्रियंका चोपड़ा-वेलेंटीना दिखे जोनास ब्रदर्स कॉन्सर्ट में
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में निक जोनास का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए उनके कई म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुई हैं। हाल ही में एक म्यूजिक शो में वह अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी को भी अपने साथ ले गईं, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। प्रियंका को वेलेंटीना को अपने कंधों पर उठाए हुए भी देखा गया और वे एक साथ गाने का आनंद ले रहे थे।
ये भी पढ़े–
- The Buckingham Murders-Kareena: मामी उत्सव मे करीना ने दिखाया जलवा, शेयर की तस्वीर
- Shilpa Shetty: मुंबई फैशन वीक में रैंप पर उतरीं शिल्पा शेट्टी, बिखेरे जलवे
- Matthew Perry Death: फ्रेंड्स कलाकार मैथ्यू पेरी की 54 साल में हुई मौत, निधन का कारण कर देगा हैरान