India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra South Debut, मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब जल्द ही साउथ में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अब साउथ की पैन इंडिया फिल्म में दिखेंगी। खबर है कि इस फिल्म में प्रियंका ऑस्कर विनर और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील करेंगे, जो इससे पहले केजीएफ जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं।

जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म मे दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म एनटीआर 31 का हिस्सा हो सकती हैं। लेकिन फिल्म को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि ये फिल्म पैन इंडिया में रिलीज की जाएगी। अब देसी गर्ल के फैंस इस खबर के बाद काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

बॉलीवुड में भी हुई वापसी

बता दें कि काफी समय से प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ही बिजी चल रही हैं, लेकिन जल्द ही वो बॉलीवुड में भी वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया और कैटरीना कैफ भी होंगी।

हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में बिजी है प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नज़र आईं थीं। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड रोमांटिक लव स्टोरी ‘लव अगेन’ में भी नज़र आ चुकी हैं।