India News (इंडिया न्यूज़), Raghav Chadha First Photo Out, दिल्ली: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई आज दिल्ली में हो रही है, जिसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही थी। अब सगाई होने के चंद घंटों पहले होने वाले दूल्हे मियां राघव चड्ढा की पहली झलक सामने आई है। दिल्ली स्थित उनके घर से सामने आई इस फोटो में राघव चड्ढा अपने घर के बाहर चाय पीते हुए नजर आ रहें हैं। साथ ही राघव चड्ढा इस दौरान व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे में स्पॉट हुए। जिसके बाद राघव चड्ढा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है।

दिल्ली के कपूरथला हाउस में हो रही है सगाई

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में हो रही है, जहां दोनों सितारों के परिजन पहुंच चुके हैं। साथ ही इस सगाई की तैयारियां हाई-सिक्योरिटी के बीच हो रही है। जहां पुलिस की टाइट सिक्योरिटी मौजूद है। इस बीच कई जाने-माने लोग परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने लगे हैं।

परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिका से इंडिया लौटी हैं। प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बिना ही पहुंची। ये अदाकारा की शॉर्ट ट्रिप है। इसके बाद वो वापस अमेरिका लौटेंगी।

राघव और परिणीति की सगाई में रखी गई ‘नो मोबाइल फोन पॉलिसी’

इसके साथ ही खबर है कि राघव और परिणीति की सगाई में ‘नो मोबाइल फोन पॉलिसी’ रखी गई है। ताकी कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके। सगाई में अंदर जाते हुए सभी सदस्यों के मोबाइल फोन बाहर ही सिक्योरिटी में जमा किए गए।