India News (इंडिया न्यूज), Raj Kapoor Wedding: बॉलीवुड के महान अभिनेता अशोक कुमार, जिन्हें दादामुनी के नाम से भी जाना जाता है, का स्टारडम ऐसा था कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने हो जाते थे। वे भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार और लीड एक्टर माने जाते थे, जिन्होंने एंटी-हीरो की भूमिका निभाकर सिनेमा के परंपरागत ढांचे को तोड़ा था। उनके द्वारा निभाए गए विभिन्न किरदार, जैसे हीरो, दोस्त, भाई और पिता, आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। उनका करियर काफी सफल रहा और उन्होंने अपनी शानदार फिल्मों से भारतीय सिनेमा को कई यादगार क्षण दिए हैं।

राज कपूर को क्यों आया था गुस्सा?

इंडस्ट्री में उनका स्टारडम ऐसा था जिसे देख कर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक राज कपूर भी नाराज हो गए थे। यह घटना उस समय की है जब राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी हो रही थी। उसी दौरान अशोक कुमार अपनी पत्नी शोभा देवी के साथ इस शादी में शामिल होने पहुंचे थे। अशोक कुमार की बेटी भारती जाफ़री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके पिता अशोक कुमार राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा को शादी की बधाई देने स्टेज पर गए, तो कृष्णा ने खुशी से अपना घूंघट उठाया और अशोक कुमार को देखकर कहा, “ओह, यह अशोक कुमार हैं! मैं बहुत खुश हूं।” ये सीन राज कपूर को बहुत ही अपमानजनक लगा। राज कपूर ने इसे अपनी बेइज्जती समझा और अपनी शादी में अशोक कुमार की तरफ से ऐसा व्यवहार सहन नहीं किया। इस घटना के बाद राज कपूर ने अशोक कुमार से कभी बात नहीं की और उनका गुस्सा जीवनभर बना रहा।

1.5 करोड़ की AI गर्लफ्रेंड आरिया को देख लट्टू हुए जा रहे लड़के, दूर करती है मर्दों का अकेलापन, Video देख दिल हार बैठेंगे आप

अशोक कुमार और राज कपूर दोनों ही भारतीय सिनेमा के दिग्गज

अशोक कुमार और राज कपूर दोनों ही भारतीय सिनेमा के दिग्गज थे, लेकिन इस घटना ने उनके रिश्ते को स्थायी रूप से प्रभावित किया। अशोक कुमार ने अपनी जिंदगी में कई नामी कलाकारों के साथ काम किया और उन्हें ब्रेक भी दिया। देव आनंद, प्राण, मधुबाला और लता मंगेशकर जैसे महान कलाकारों को अशोक कुमार ने फिल्मों में मौका दिया। वे फिल्मों में कभी हीरो, कभी भाई, कभी दोस्त और बाद में पिता के रूप में नजर आए। अशोक कुमार ने 1935 में शोभा देवी से शादी की थी, जो एक अरेंज्ड मैरिज थी। उनके चार बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा अरूप गांगुली और तीन बेटियां भारती पटेल, रूपा वर्मा और प्रीति गांगुली शामिल हैं।

10 दिसंबर 2001 को हुआ निधन

10 दिसंबर 2001 को इस महान अभिनेता का निधन हुआ। 90 साल की आयु में उन्होंने हार्ट अटैक से अंतिम सांस ली, लेकिन उनका योगदान भारतीय सिनेमा में हमेशा जीवित रहेगा। अशोक कुमार का जीवन न केवल उनके अभिनय के लिए याद किया जाएगा, बल्कि उनके स्टारडम ने भी सिनेमा की दुनिया को एक नई दिशा दी।\

Sadhvi Harsha Kumbh Sadhvi: महाकुंभ में हो रही सबसे खूबसूरत साध्वी हर्षा की चर्चा | Mahakumbh 2025