इंडिया न्यूज, मुंबई:
Rajkumar Hirani Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और सफल कहानीकारों में से एक, राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) आज अपना बर्थडे (Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज वह 59 साल के हो गए हैं। राजकुमार हिरानी का जन्म 20 नवम्बर 1962 को नागपुर में हुआ था। राजकुमार बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनके साथ काम करना हर स्टार का सपना होता है। राजकुमार हिरानी ने काफी मेहनत और स्ट्रग्ल के बाद आज उस मुकाम पर हैं जिसकी चाहत हर किसी को होती है। राजकुमार हिरानी ने अपने करियर की शुरूआत बतौर एडिटर की थी।
आपको शायद ना पता हो लेकिन राजकुमार हिरानीने ही ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की मिशन कश्मीर एडिट की थी। राजकुमार हिरानी ने इसके पहले 1994 में 1942 ए लव स्टोरी, और 1998 में करीब के प्रोमों के लिए काम किया। इसके बाद साल 2000 में मिशन कश्मीर और 2001 में तेरे लिए के लिए एडिटिंग की। इसके बाद राजकुमार हिरानी का असल सफर शुरू 2003 में शुरू हुआ। उन्होंने अपनी पहली फिल्म मुन्ना भाई एमएमबीबीएस डायरेक्ट की।
उन्हें हिंदी सिनेमा का एकमात्र ऐसा फिल्म डायरेक्टर कहा जा सकता है, जिनकी हर फिल्म बॉक्स आफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई हैं। हालांकि उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा में अब तक सिर्फ 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया है, लेकिन उन फिल्मों की कहानी और उसे पर्दे पर दशार्ने के उनके तरीके ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट रही। इसी वजह से उन्हें आडियंस और फिल्म इंडस्ट्री में समान रूप से प्रशंसा मिलती रही है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003) राजकुमार हिरानी के जीवन में एक अलग मोड़ लेकर आई। उनकी इस पहली फिल्म ने ही उन्हें एक बेस्ट स्टोरीमकेर का टैग दिला दिया। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। मुन्नाभाई एमबीबीएस के बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2006 में रिलीज किया गया। जिसका नाम था ‘लगे रहो मुन्ना भाई’। वहीं 3 इडियट्स (2009) और पीके (2014) और संजू (2018) जैसी हिट फिल्मों ने राजकुमार हिरानी को बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में शामिल कर दिया।
Read More: Tusshar Kapoor Birthday पहली फिल्म के लिए मिला था बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर अवॉर्ड
Read More: Ranbir Kapoor स्टारर एनिमल की रिलीज डेट आउट