होम / Rajkummar Rao Patralekha Wedding शादी की कन्फर्म डेट सामने आई 

Rajkummar Rao Patralekha Wedding शादी की कन्फर्म डेट सामने आई 

Prachi • LAST UPDATED : November 13, 2021, 3:38 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई
Rajkummar Rao Patralekha Wedding: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) की शादी की खबरें मीडिया में कई दिनों से चल रही हैं। पहले खबर थी कि शादी 10 से 12 नवंबर के बीच होगी। लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो उनकी शादी की कन्फर्म डेट अब सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी 13 नवंबर 2021 से शुरू होने वाला तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। वह 13 से 15 नवंबर के बीच होगी। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की शुरूआत मेहंदी की रस्म के साथ 13 नवंबर से होगी। इसके बाद 14 नवंबर को फेरे और दूसरी रस्में होंगी। विदाई का कार्यक्रम 15 नवंबर को रखा गया है। कपल की शादी चंडीगढ़ (Chandigarh) में ही होगी। मुंबई में कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

(Rajkummar Rao Patralekha Wedding) पत्रलेखा अपनी शादी में डिजाइनर लहंगा साड़ी पहनेंगी

बता दें कि पत्रलेखा अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। पत्रलेखा की एक करीबी दोस्त के मुताबिक, वो हमेशा अपनी शादी पर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनने का सपना देखा करती थी। अब उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि पत्रलेखा अपनी शादी में डिजाइनर लहंगा साड़ी पहनेंगी, जिस पर एम्ब्रॉइडरी का काम होगा। शादी में पत्रलेखा ज्यादा भारी ड्रेस के बजाय हल्के आउटफिट को तवज्जो दे रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने एलिगेंट लेकिन सिंपल डिजाइन को पसंद किया है।

शादी की तैयारी के बीच राजकुमार, पत्रलेखा को खास तोहफा देने की तैयारी में हैं। उनके करीबी दोस्त की मानें तो वे पत्रलेखा को रोजाना लव लेटर लिखा करते थे। लेकिन उसमें से कुछ लेटर वो अपने पास रख लिया करते थे। ये रखे हुए लेटर अब वो पत्रलेखा को स्पेशल गिफ्ट के तौर पर देने की तैयारी कर रहे हैं। राजकुमार राव पिछले 10 साल से पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों काफी समय से लिव-इन में भी रह रहे हैं।

Also Read : Rajkummar Rao Patralekha Wedding अपनी दुल्हन को स्पेशल गिफ्ट देंगे राजकुमार राव

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबिता जी ने शेयर की ‘फैट टू फिट की जर्नी’

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ