Ranbir and Alia Viral Video
इंडिया न्यूज़, मुंबई। बॉलीवुड के वापस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सात जन्मों के लिए एक हो चुके हैं। बीते दिन ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सात फेरे ले लिए हैं। बीते दिन से ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं।
इन तस्वीरों और वीडियोज में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के आगे घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं।
THE BEST KISS Every time a video
comes out better than the other <3#RanbirAliaWedding pic.twitter.com/ayUegm0QWM— ‘ ra (@imranliaa) April 14, 2022
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो वरमाला के समय का है। वरमाला डलवाने के लिए रणबीर कपूर घुटनों के बल बैठ गए। वरमाला गले में पड़ते ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का हाथ चूम लिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस तो अभी से रणबीर कपूर को जोरू का गुलाम बताने लगे हैं।
Also Read: कुमार शानू ने संगीत में शिरकत की Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 15th April 2022 Written Update
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.