Hindi News / Entertainment / Remo Dsouza Duped His Own Dancers Of Rs 12 Crores Fir Lodged Against 5 People Including Wife Lizelle Know The Whole Matter

Remo Dsouza ने अपने ही डांसर्स को लगा दिया 12 करोड़ का चूना, पत्नी लिजेल समेत 5 लोगों पर हुई FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Remo Dsouza ने अपने ही डांसर्स को लगा दिया 12 करोड़ का चूना, पत्नी लिजेल समेत 5 लोगों पर हुई FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Remo Dsouza Fraud Case: टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ और ‘डांस प्लस’ में नजर आने वाले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एक बार फिर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। बता दें कि रेमो डिसूजा डांसर, कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ बनाई है। हालांकि, रेमो डिसूजा पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा भी फंस गई हैं।

रेमो डिसूजा समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज

जानकारी के अनुसार, निर्देशक रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और करीब 5 अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वो एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इन सभी के खिलाफ मुंबई के मीरा रोड स्थित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। रेमो के खिलाफ धोखाधड़ी का यह दूसरा मामला है। बता दें कि 8 साल पहले भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे, जिसमें अभी सुनवाई चल रही है।

इस फेमस एक्ट्रेस पर ससुराल वालों ने खूब ढाए जुल्म, 2 बेटियां होने पर सासू मां बन गई बेरहम, फिर पति भी निकला बड़ा ‘कर्मकांडी’, अब ऐसी है हालत कि…?

Remo Dsouza Fraud Case

अपने परिवार को भी लूट रहा है लॉरेंस बिश्नोई, जेल से करवा रहा है लाखों का खर्चा, जानकर फट जाएगी आंखें

रेमो डिसूजा ने की करोड़ों रूपयों की धोखाधड़ी

रेमो डिसूजा के खिलाफ ताजा मामला 12 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रेमो ने उनसे करीब 12 करोड़ की ठगी की है। एक डांस ट्रूप ने 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 26 वर्षीय डांसर की शिकायत के आधार पर रेमो, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 16 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘सलमान ने अपराध किया तो…’, क्या Salman Khan के करीबी होने की वजह से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या? पिता सलीम खान ने उठाया सच से पर्दा

रियलिटी शो जीता लेकिन पुरस्कार राशि नहीं दी गई

एफआईआर में पीड़िता ने दावा किया है कि उसके ग्रुप को रेमो डिसूजा ने साल 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर ठगा है। ग्रुप ने एक टेलीविजन शो में परफॉर्म किया और जीता भी। लेकिन 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि नहीं दी गई। इसके बजाय यह दिखावा किया गया कि डांस ग्रुप रेमो डिसूजा का है। अन्य आरोपियों में ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:

crime newsIndia News Entertainmentindianewslatest india newsMumbai Policenews indiaRemo D'Souzatoday india newsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Khelo India अकादमी दौरे पर खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा -“जब महिलाएं भार उठाती हैं, तो देश ऊंचा उठता है”
Khelo India अकादमी दौरे पर खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा -“जब महिलाएं भार उठाती हैं, तो देश ऊंचा उठता है”
जापान की नाशपाती की निजिस्सिकी किस्म किसानों को बनाएगी लखपति, सेब और कीवी से भी महंगा बिकता है यह फल, मदर डेयरी-रिलायंस जैसी कंपनी में रहती है भारी डिमांड
जापान की नाशपाती की निजिस्सिकी किस्म किसानों को बनाएगी लखपति, सेब और कीवी से भी महंगा बिकता है यह फल, मदर डेयरी-रिलायंस जैसी कंपनी में रहती है भारी डिमांड
नशा तस्करी मामलों में जनवरी से जून तक 1858 केस दर्ज़, 3051 से अधिक नशा तस्करों को पहुंचाया जेल, नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख से अधिक की संपत्ति की जब्त 
नशा तस्करी मामलों में जनवरी से जून तक 1858 केस दर्ज़, 3051 से अधिक नशा तस्करों को पहुंचाया जेल, नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख से अधिक की संपत्ति की जब्त 
नशा तस्कर को सुनाई पांच साल की सजा, 25 हजार रुपए जुर्माना किया, 2019 में चरस तस्करी करते हुआ था गिरफ्तार 
नशा तस्कर को सुनाई पांच साल की सजा, 25 हजार रुपए जुर्माना किया, 2019 में चरस तस्करी करते हुआ था गिरफ्तार 
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया ‘व्यास पूजा’ और ‘व्यास पीठ’ का महत्व, महाराज बोले – गुरु अपने भक्तों को कभी भी ‘गिरने’ नहीं देता 
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया ‘व्यास पूजा’ और ‘व्यास पीठ’ का महत्व, महाराज बोले – गुरु अपने भक्तों को कभी भी ‘गिरने’ नहीं देता 
Advertisement · Scroll to continue