होम / ग्रैंड शादी के लिए Richa Chadha और Ali Fazal ने लिया चौंकाने वाला फैसला, जानें पूरी डिटेल्स

ग्रैंड शादी के लिए Richa Chadha और Ali Fazal ने लिया चौंकाने वाला फैसला, जानें पूरी डिटेल्स

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 22, 2022, 11:10 pm IST

Richa Chadha and Ali Fazal Wedding:- बॉलीवुड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद एक और स्टार कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें, इस कपल की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। इस बीच इन दोनों की शादी से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर फैंस हैरान हो जाएंगे। खबरों की मानें तो ऋचा और अली इको-फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं। ये कपल चाहता हैं कि इस शादी में हर एक चीज़ इको-फ्रेंडली हो ताकि उससे पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान ना पहुंच पाए।

मंडप से लेकर सजावट होगी इको फ्रेंडली

जानकारी के मुताबिक, ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी में हर एक चीज़ को पर्यावरण को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि उनकी शादी की सारी सजावट प्राकृतिक चीजों से हो। इतना ही नहीं, शादी में आने वाले मेहमानों को जिस थाली में खाना परसा जाएगा वो भी इको-फ्रेंडली होगी।

नहीं होगी खाने की बर्बादी

साथ ही बता दें, इस स्टार कपल ने ना सिर्फ सजावट बल्कि इस बात का भी ध्यान रखा है कि शादी में जो भी खाना बने उसकी बर्बादी बिल्कुल भी ना हो। इस शादी में प्लास्टिक के कचरे को कम करके उसे रीसायकल करके दोबारा इस्तेमाल में आ जाए उसके भी इंतजाम किए जाएंगे।

इस दिन होगी ऋचा-अली की शादी

इस कपल की शादी के बारें में बात करें तो ऋचा-अली की शादी 6 अक्टूबर को होगी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हो जाएंगे। हाल ही में इन दोनों सितारों की शादी का कॉर्ड भी काफी चर्चा में रहा जो माचिस के डिब्बे पर बनाया गया था। आपको बता दें, इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

ये भी पढे़:- Raj Kundra इन दो शर्तों पर लेंगे Bigg Boss 16 में एंट्री, साथ ही रखी चौंका देने वाली डिमांड

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT