इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ruchika Jangid Haryanvi Song: हरियाणवी सांग को पसंद करने वाले करोड़ों लोग हैं। वहीं हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) के गानों को पसंद करने वालों की अपनी एक खास जमात है। यही वजह है कि कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ गाना ‘बहू जमींदार की’ (Bahu Zamidar Ki) अभी भी यूट्यूब पर छाया हुआ है।
लोग अभी इसे खूब देख और सुन रहे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 2 मिलियन (2 Million Views)से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि रुचिका जांगिड़ हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की ऐसी स्टार हैं, जिनके गाने आते ही धूम मचा देते हैं और काफी लंबे समय तक लोगों के दिलों में छाए रहते हैं।
उनके म्यूजिक वीडियो में अच्छे गाने और संगीत के साथ-साथ उनका देसी टच लोगों को लुभाता रहता है। यही वजह है कि ‘बहू जमींदार की’ यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। गाना ‘बहू जमींदार की’ इसी साल 7 जून 2021 को रिलीज हुआ था, जिस पर 22 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। रुचिका जांगिड़ के दूसरे गानों की तरह इसे भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
वीडियो पर कमेंट कर लोग गाने की तारीफ में काफी कुछ कह रहे हैं। गाने को टी सीरीज हरियाणवी ने अपने यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था। गाने के जरिए कपल के बीच नोंकझोंक को बड़ी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। म्यूजिक वीडियो को हर्ष गहलोत और आरजू ढिल्लों पर फिल्माया गया है। गाना काफी अच्छा बन पड़ा है। वीडियो में आर्टिस्ट के बीच दिखाई गई केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। गाने के बोल ऋषि राज मस्ताना ने तैयार किए हैं।
Also Read: Cricketer David Warner का पुष्पा के सांग पर डांस वीडियो वायरल, विराट और अल्लू अर्जुन ने किया रिएक्ट
Read More: Chandigarh Kare Aashiqui Box Office 2 दिन में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Also Read: Bigg Boss Fame Rochelle Rao Keith Sequeira ने शेयर किया Hot बेडरूम वीडियो, ट्रोल हुए!
Connect With Us : Twitter Facebook
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.