India News (इंडिया न्यूज़), Salman Khan: गणेश उत्सव 2023 इस समय देश भर में चल रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपने आवास पर गणपति बप्पा की स्थापना की। ऐसे में आज शाम बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए कई सितारे सीएम आवास पर जुटे। इस बीच बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी एकनाथ शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे।
सलमान अपनी बहन के साथ एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे
इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान, उनकी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा नजर आ रहे हैं। तीनों सीएम आवास पहुंचे और एक साथ बाबा की आरती उतारी, इस दौरान सलमान खान मैरून रंग का कुर्ता पहने नजर आए। वहीं अर्पिता लाल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस वीडियो में आयुष शर्मा ऑल-ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एकनाथ शिंदे पहुंचे अर्पिता खान के घर
आपको बता दें कि सलमान खान के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। इससे पहले जब सलमान की बहन अर्पिता ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी तो बॉलीवुड सितारों के साथ सीएम एकनाथ शिंदे भी बापा के दर्शन के लिए अर्पिता के घर पहुंचे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया।
Also Read: Parineeti Raghav ने संगीत में तीन घंटे तक कि मस्ती, इस शख्स ने किया खुलासा