होम / सरगम कौशल बनीं मिसेज़ वर्ल्ड, 21 साल पहले अदिति गोवित्रीकर ने जीता था खिताब

सरगम कौशल बनीं मिसेज़ वर्ल्ड, 21 साल पहले अदिति गोवित्रीकर ने जीता था खिताब

Rizwana • LAST UPDATED : December 19, 2022, 12:30 pm IST

sargam kaushal

(इंडिया न्यूज़): मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब भारत में आया है। इस तरह से 21 साल बाद किसी भारतीय महिला ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब भारत की सरगम कौशल ने जीता है। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद सरगम कौशल इमोशनल हो गईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरगम कौशल की इस उपलब्धता पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है।

सरगम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने गुलाबी कलर का गाउन पहना हुआ। फिर उनके मिसेज वर्ल्ड 2022-23 बनने का अनाउंसमेंट होता है तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक जाते हैं। मिसेज वर्ल्ड खिताब अपने नाम करने पर सरगम कौशल को क्राउन पहना गया है। इसके बाद वह रैंप पर चलकर लोगों का अभिवादन करती हैं। सरगम कौशल के विनिंग मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने खिताब अपने नाम किया था। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 कार्यक्रम के ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

बता दें कि सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में हिस्सा लिया और ये खिताब भी अपने नाम किया है। जम्मू कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल मॉडल होने के साथ टीचर भी हैं। सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं।

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
ADVERTISEMENT