होम / Sharman Joshi Birthday शर्मन जोशी अपने अलग एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, इस अभिनेता के हैं दामाद!

Sharman Joshi Birthday शर्मन जोशी अपने अलग एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, इस अभिनेता के हैं दामाद!

Prachi • LAST UPDATED : April 28, 2022, 11:19 am IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Sharman Joshi Birthday: बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी आज अपना 43 बर्थडे सेलिबे्रट कर रहे हैं। बता दें कि शरमन जोशी का जन्म 28 अप्रैल को 1979 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा परिवार फिल्मों और थिएटर से संबंध रखता है। यही वजह थी जो शरमन जोशी ने शुरूआत से ही अभिनय के सभी तरह के गुन सिखे थे। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर के लिए अभिनय किया था। वह मशहूर गुजराती थिएटर ‘आॅल द बेस्ट’ का भी हिस्सा रहे थे। शरमन जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1999 में फिल्म ‘गॉडमदर’ से की थी।

शरमन जोशी के अभिनय के मुरीद है दर्शक

इस फिल्म से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जगह बनाई लेकिन जिस पहचान के वो हकदार थे, वो नहीं मिल पाई। इसके बाद शर्मन जोशी के हाथ ‘एक्सक्यूज मी’ फिल्म लगी और यही फिल्म अभिनेता के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई। हालांकि शरमन जोशी (Sharman Joshi)  को अपनी पहली फिल्म से कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह ‘लज्जा’, ‘स्टाइल’, ‘एक्सक्यूज मी’ और ‘शादी नंबर 1’ में नजर आए। शरमन जोशी को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2006 में फिल्म ‘रंग दे बसंती’ और ‘गोलमाल’ से मिली थी। उनकी यह दोनों फिल्म बॉक्स आॅफिस पर हिट साबित हुई। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में शरमन जोशी के अभिनय को खूब पसंद किया था।

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा के दामाद है शरमन जोशी

Sharman Joshi Birthday शर्मन जोशी अपने अलग एक्टिंग स्टाइल जाने जाते हैं, इस अभिनेता के हैं दामाद!

शरमन जोशी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शरमन जोशी वेब सीरीज में भी अभिनय कर चुके हैं। वह वेब सीरीज ‘बारीश’ में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज में शरमन जोशी के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था। बात करें शरमन जोशी की निजी जिदंगी की तो यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। शरमन जोशी ने उनकी बेटी प्रेरणा चोपड़ा से साल 2000 में शादी की। शादी से पहले इन दिनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शरमन जोशी और प्रेरणा चोपड़ा के तीन बच्चे हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Cannes 2022 दीपिका पादुकोण बनेंगी जूरी का हिस्सा, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

यह भी पढ़ें : Alia Bhatt ग्लोबल स्टार की लिस्ट में हुई शामिल, इस एक्ट्रेस को पीछे छोड़ जीता ये खिताब!

यह भी पढ़ें : Urfi Javed पतली स्टैप के साथ वनपीस में आई नजर, बोल्डनेस के चलते हुई ऊप्स मूमेंट का शिकार!

यह भी पढ़ें : Avatar 2 का फर्स्ट लुक हो सकता है रिलीज, इस बार 160 भाषाओं में डब होगी फिल्म

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें