India News (इंडिया न्यूज़), Husband Shatrughan Sinha Wife Poonam Sinha Caught Him Cheated: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपने समय के सुपरस्टार थे। उनकी एक्टिंग और उनके लुक्स की दुनिया दीवानी थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें रीना रॉय (Reena Roy) से प्यार हो गया था। जब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने उन्हें रीना के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई।

रंगे हाथो शत्रुघ्न सिन्हा को पूनम सिन्हा ने पकड़ा

बताया जाता है कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात साल 1972 में फिल्म ‘मिलाप’ के सेट पर हुई थी। फिल्म ‘कालीचरण’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हर जगह उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। शत्रुघ्न ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रीना से मेरा रिश्ता निजी रहा है। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 साल तक चला। शादी के कई सालों बाद भी वो रीना से मिलते रहे। हालांकि, इस दौरान पूनम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि इसके बाद पूनम सिन्हा ने एक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। इस बात का खुलासा खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में किया था।

‘लोग हमें साथ देखें तो…’ आखिरकार Nimrat Kaur ने Abhishek Bachchan संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो देख लोग भी रह गए हैरान

पीटने के बाद पूनम सिन्हा ने शत्रुघ्न को दे डाली ये चेतावनी

इस बारे में बात करते हुए एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि “जब मेरी पत्नी पूनम सिन्हा ने मुझे रंगे हाथों पकड़ा तो मेरी बुरी तरह पिटाई की गई थी। मेरे चेहरे पर निशान भी बढ़ गए थे। इसके बाद पूनम सिन्हा ने मुझसे वादा लिया कि मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगा। क्योंकि इस बार मैं तुम्हें माफ कर रहीं हूं। अगली बार मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी।” बता दें कि  शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि इस घटना ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया था। इसके बाद उन्होंने रीना को छोड़कर पूनम को ही चुना और रीना को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।