इंडिया न्यूज, मुंबई:
Shehzada: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग मूवी शहजादा को लेकर चर्चा में है। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार कार्तिक और कृति ने अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा ’ (Shehzada) के मॉरीशस के शेड्यूल को पूरा कर लिया है। दरअसल शहजादा के मॉरीशस शेड्यूल की शूटिंग (Shehzada Mauritius shooting schedule) पूरी होने की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर दी है। इस तस्वीर में कृति सेनन के साथ कार्तिक आर्यन टीम के लोग भी नजर आ रहें हैं।
फोटो में फिल्म दोनों मुस्कुराते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस फोटो को कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही फोटो में उन्होंने बताया कि वो जल्द ही अपनी टीम के साथ स्वदेश लौटने वाली हैं। बता दें कि ये फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे की तेलुगु फिल्म आल्हा वैकुंठपूमुर्लु का रीमेक है। ये कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इन फिल्म में भी नजर आएंगे कार्तिक आर्यन वहीं, बात अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही वो जल्दी ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2009 में आई अक्षय कुमार की फिल्म का सीक्वल है। अब ये फिल्म 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read More: KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 3 यश स्टारर फिल्म ने 3 दिन में कमाए करीब 140 करोड़
Read More: R Madhavan Son Vedaant Wins Silver In Danish Open Swimming एक्टर ने ट्वीट कर जताई खुशी
Read More: Easter Sunday 2022 सोहा अली खान ने इनाया को टॉयलेट पेपर में लपेट बनाया ईस्टर अंडा
Read More: Kalpana Iyer Birthday बॉलीवुड अदाकारा ‘गब्बर’ से करती थी प्यार, आज तक हैं कुंवारी!
Read More: Alia And Ranbir Mehendi Ceremony Photos मेंहदी सेरेमनी में फुल मस्ती करते नजर आए आलिया-रणबीर
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube