होम / पति राज कुंद्रा से अलग होने को तैयार शिल्पा

पति राज कुंद्रा से अलग होने को तैयार शिल्पा

Prachi • LAST UPDATED : September 1, 2021, 10:32 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
फिल्म हिरोइन शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ पति राज कुंद्रा से अलग होने की तैयारी में है। उसके पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राज पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें ऐप पर अलपोड किया। इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी कई बार सामने आया था, जिस वजह मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक्ट्रेस से पूछताछ की थी। शिल्पा शेट्टी ने इस मुश्किल समय में खुद को मीडिया और पब्लिक से दूर कर लिया था, क्योंकि पति की गिरफ्तारी की वजह से एक्ट्रेस की छवि को काफी चोट पहुंची थी। वहीं, अब राज और शिल्पा से जुड़ी एक और बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते बिगड़ गए हैं। वह पति राज कुंद्रा से अलग होने की सोच रही है। वह अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ राज से अलग रहने की प्लानिंग कर रही हैं। आइए आपको इस रिपोर्ट के बारे में डीटेल में बताते हैं। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि, राज कुंद्रा द्वारा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने की जानकारी शिल्पा शेट्टी को नहीं थी, जिस वजह ये घटना एक्ट्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। शिल्पा को इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि, उनके लिए हीरे और संपत्तियां कहां से आ रही हैं। ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी अपने पति से अलग होने की तैयारी कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी के एक दोस्त के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, राज कुंद्रा की परेशानियां जल्दबाजी में खत्म नहीं होंगी। ये परेशानियां हर हफ्ते कई गुना बढ़ रही हैं। राज कुंद्रा का एडल्ट कंटेंट के साथ संबंध का खुलासा होना शिल्पा के लिए भी उतना ही चौंकाने वाला था, जितना हम लोगों के लिए था। उसे इस बारे में नहीं पता था कि, हीरे और डुप्लेक्स बेईमानी की कमाई से आ रहे हैं। इसके आगे शिल्पा शेट्टी के करीबी ने बताया कि, शिल्पा अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा को उनके पिता राज कुंद्रा की बेइमानी की कमाई से दूर करने का विचार कर रही हैं। वह राज से अलग होकर अब अपनी लाइफ अपने बच्चों के साथ जीने की प्लानिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस के करीबी ने कहा कि हम जानते हैं कि, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा की संपत्ति का एक पैसा भी नहीं छूएंगी। वह रियलिटी शो को जज करके अच्छी खासी कमाई करती हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी ये बात कह दी है कि, वह अब काम करने के लिए तैयार हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.