इंडिया न्यूज, मुंबई:
Shilpa Shetty के लिए बीते कुछ महीने बेहद तनावपूर्ण रहे हैं। पॉर्न फिल्म केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद हर किसी की नजर केवल शिल्पा शेट्टी पर थी। उनके बारे में काफी कुछ लिखा गया और कहा गया।
लेकिन इन सबके बीच भी शिल्पा शेट्टी लगातार पॉजिटिव रहीं और उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अब राज कुंद्रा घर वापस लौट चुके हैं और Shilpa Shetty ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम करने की ठानी। शिल्पा ने एक नया हेयरस्टाईल ट्राई करने की सोची जिसमें उन्होंने अपने सिर के लगभग एक चौथाई (quarter) हिस्से बाल मुंडवा दिया।
Shilpa ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया जहां वो अपने पीछे के सारे बाल रेजर से हटवाती दिखाई दे रही हैं। ये नया हेयरकट आजकल काफी ट्रेंडिग है और शिल्पा शेट्टी ने इसे नाम दिया अंडरबज। शिल्पा ने लिखा कि उनके हेयरस्टाईलिस्ट ये करने में ज्यादा डर रहे थे। इसके बाद शिल्पा ने अपना एक जिम वीडियो भी शेयर किया।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा – आप हर दिन बिना किसी चुनौती को लिए नहीं जी सकते। इसके लिए आपको अपनी कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ेगा। शिल्पा ने साथ ही लिखा – बिना जज्बा दिखाए कुछ भी अच्छा हासिल नहीं होता है।
Read More: ‘Oh My God 2’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे Arun Govil