होम / Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti : आकांक्षा का ये अंदाज अतरंगी है, जिसके चलते वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं

Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti : आकांक्षा का ये अंदाज अतरंगी है, जिसके चलते वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 19, 2022, 5:00 pm IST

Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti

Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti : भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज बैक टू बैक गाने रिलीज कर रही है। नए गानों के साथ उन्हें उनके फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके साथ ही कुछ महीने पहले रिलीज हुए उनके गाने भी खूब धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में स्टार फीमेल सिंगर के बोल हैं ‘तवा पे रोटी’ जिसे करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है।

Read More :Bhojpuri Gaana Bulletwa Wale Jija Ji : भोजपुरी गाने ‘बुलेटवा वाले जीजा जी’ का वीडियो रिलीज हो गया है

आकांक्षा दुबे की शोख अदाओं ने दर्शकों को किया इंप्रेस

Akanksha Dubey

‘तवा पे रोटी’ 26 नवंबर 2021 को Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। 2 माह रहने जारी हुए इस गाने पर अब तक 1.1 करोड़ यानी 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और करीब 1 लाख लोग इस पर लाइक बटन प्रेस कर चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाना महज कुछ ही घंटों में 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि यह एक लड़की की शादी के बाद की स्थिति को बयां करता संगीत है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के शुरुआती वीडियो में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मांग में सिंदूर, हाथ में नारंगी चूड़ियां, नीला लहंगा और गोल्डन कलर के ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इसके बाद अभिनेत्री अपना अलग ही यूनीक लुक दिखाती हैं जिसमें वे रिप्ड जींस पर कमरबंद और ब्लाउज वाले पहने दिखती हैं। उनके अतरंगी अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। (Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti)

वीडियो देखने के बाद रिफ्रेश हो जाएगा मूड

bhojpuri song

आकांक्षा का ये स्टाइल अपने आप में अतरंगी है और इसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि इससे पहले आपने जींस के साथ कुर्ती, शर्ट, टीशर्ट या टॉप तो सुना होगा लेकिन जींस और ब्लाउज पहने शायद किसी को नहीं देखा होगा। वहीं उनका डांस वाला अंदाज एक दम लड़कों वाला है। कुल मिलाकर आकांक्षा इस गाने में अलग ही गेटअप के जरिए अपने चाहने वालों को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की अदाएं अतरंगी हैं। वहीं शिल्पी राज अपनी आवाज का तड़का लगा रही हैं। (Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti)

‘गोदनवा’ को देख चुके 7 करोड़ लोग

इसके अलावा उनका ‘गोदनवा’ भी काफी सुना जा रहा है जिसमें नीलम गिरी न सिर्फ डांस बल्कि गजब के एक्सप्रेशन भी देते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ यानी 70 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3.8 लाख यूजर्स ने लाइक का बटन दबाया है। 5 माह पहले वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने पर यूजर्स अब भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और सिंगर की आवाज के अलावा नीलम गिरि के जोरदार डांस को सराह रहे हैं।

Shilpi Raj Song Tawa Pa Roti

Read More : Nirahua Amrapali Dubey Neelam Giri Video : निरहुआ नीलम गिरी संग रोमांस कर रहे हैं, तभी कमरे में आम्रपाली दुबे आ जाती हैं।

Read More : Akshara Singh Latest Look : अक्षरा सिंह ने ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा सभी मोहित कर लेगा

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.