होम / Sneha Upadhyay Holi Song : स्नेहा उपाध्याय का गाना ‘कलरवा लाले लाल’ का वीडियो रिलीज हो गया है

Sneha Upadhyay Holi Song : स्नेहा उपाध्याय का गाना ‘कलरवा लाले लाल’ का वीडियो रिलीज हो गया है

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 20, 2022, 8:19 pm IST

Sneha Upadhyay Holi Song

Sneha Upadhyay Holi Song : भोजपुरी सिनेमा में रितेश पांडे के साथ ‘हैलो कौन’ गाना गाकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस और सिंगर स्नेहा उपाध्याय अक्सर अपने गानों से बवाल मचाती हैं। ऐसे में जहां भोजपुरी स्टार्स ने अपने होली गानों से माहौल को रंगीन कर दिया है। इसी बीच स्नेहा उपाध्याय का होली गाना ‘कलरवा लाले लाल’ रिलीज हो गया है। इसमें वह शानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं और साथ ही जमकर गुलाल भी उड़ा रही हैं।

Read More : Kamariya Automatic Left Right Song : भोजपुरी गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है

स्नेहा उपाध्याय का गाना ‘कलरवा लाले लाल’ के वीडियो को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने का निर्माण भी टी-सीरीज के बैनर तले ही किया गया है। भोजपुरी सॉन्ग फेम एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय इसमें एक्टर स्वैगी सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसके साथ ही उन्हें खूब होली खेलते और रंग उड़ाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सॉन्ग में देखा जा सकता है कि वो व्हाइट कलर के कुर्ते में लाल दुपट्टा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। स्नेहा और स्वैगी शानदार मूव्स से लेकर बेहतरीन एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। (Sneha Upadhyay Holi Song)

Sneha Upadhyay and Swaggy Singh Rajput
Sneha Upadhyay and Swaggy Singh Rajput

आपको बता दें कि स्नेहा उपाध्याय रितेश पांडे के साथ भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ गाकर और अभिनय कर चर्चा में आईं। उनके इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसे हिट गानों में गिना जाने लगा। इसे लाखों में व्यूज भी मिले। इसमें भी दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

अगर भोजपुरी गाना ‘कलरवा लाले लाल’ के मेकिंग की बात करें तो इसे स्नेहा उपाध्याय ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है। इसके लिरिक्स मृत्युंजय सिंह सिप्पी ने लिखा है। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं। मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट राहुल-रेनी हैं। गाने का निर्माण टी-सीरीज ने किया है।

Sneha Upadhyay Holi Song

Read More : Nirahua Sanjay Pandey Friendship : संजय पांडे ने निरहुआ के साथ दोस्ती के 19 साल पूरे होने पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कलाकंद’ के सेट से कुछ फोटोज शेयर की है

Read More : Actress Neha Malik Photos : नेहा मलिक ने रेड मोनोकिनी पहनकर मचाया तहलका

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT