होम / Sonakshi Sinha का अब Zaheer Iqbal पर आया दिल, शेयर की तस्वीर

Sonakshi Sinha का अब Zaheer Iqbal पर आया दिल, शेयर की तस्वीर

Prachi • LAST UPDATED : January 2, 2022, 5:13 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Sonakshi Sinha: बी टाउन में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अब ताजा न्यूज के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही अपने रिलेशन को आॅफिशियल करने के मूड में हैं।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिनों पहले कलाकार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा सकते हैं। जहीर इकबाल की पहली फिल्म नोटबुक के साथ ही ऐसी अफवाहें शुरू हो गई थीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha पहले सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा को डेट करती थीं

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का एक डांसिंग वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक साथ धमाल मचाते देखे गए थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने यह मान लिया था कि दोनों रिलेशन में हैं लेकिन इन्होंने कभी भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी।

वैसे कुछ समय पहले तक सोनाक्षी सिन्हा सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा को डेट करती थीं। बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर डेट पर भी देखे गए थे। लम्बे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद इन्होंने ब्रेकअप कर लिया। बंटी और सोनाक्षी के बीच किस कारण दूरियां आईं, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन इतना पक्का है कि इन दोनों स्टार्स की राहें अलग हो चुकी हैं।

Read More: Ankita Lokhande New Year Party 2022 एक्ट्रेस ने हॉट मोनोकिनी पहन गर्ल गैंग के साथ दिए पोज

Read More: Tiku Weds Sheru actress Avneet Kaur ने ब्लैक मोनोकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो

Read More: Devon Ke Dev Mahadev Star Mohit Raina Wedding Photos शादी शाही अंदाज में संपन्न हुई

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT