होम / सोनम कपूर की हुई गोद भराई, बहन रिया ने शेयर की फोटोज

सोनम कपूर की हुई गोद भराई, बहन रिया ने शेयर की फोटोज

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 16, 2022, 1:46 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं हैं। बता दें कि अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अदाकारा अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर रही है जोकि सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। अब हाल ही में सोनम कपूर का बेबी शॉवर हुआ। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम की बहन रिया ने भी गोद भराई की कई फोटोज शेयर की हैं।

सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में है

 Riya-shared-many-photos-of-her-baby-showe
Riya-shared-many-photos-of-her-baby-showe

बता दें कि साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई। शादी के बाद से सोनम फिल्मों से दूर हैं। सोनम इस समय लंदन में समय बिता रही हैं। अब लंदन में ही सोनम की गोद भराई हुई है। बेबी शॉवर में खूबसूरत डेकोरेशन, फूल और चीज केक देखा जा सकता है।

 baby-shower-photos
baby-shower-photos

वहीं सोनम पिंक कलर की खूबसूरत गाउन ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। रिया कपूर ने बेबी शॉवर की अरेंजमेंट की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि सोनम का बेबी शॉवर गार्डन में हुआ है जहां पर गेस्ट के लिए गिफ्ट्स से लेकर नेपकिन सब चीजें कस्टमाइज हैं।

baby-shower
baby-shower

लियो कल्याण नाम परफॉर्मर ने गाना मसक कली गाया

वहीं लियो कल्याण नाम के एक परफार्मर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के बेबी शॉवर की इनसाइड फोटो और वीडियो पोस्ट की। लियो कल्याण ने सोनम कपूर के बेबी शॉवर में उनका गाना मसक-कली गाया।

Tags:

लेटेस्ट खबरें

एक बार फिर पोस्टपोन हुई आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म Metro In Dino, अब इस तारीख को होगी रिलीज -Indianews
IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें