India News (इंडिया न्यूज), Sonu Nigam Controversy: हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने कन्नड़ समुदाय को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हालाँकि सिंगर कन्नड़ समुदाय से माफी भी मांग चुके हैं। माफ़ी के बाद भी कन्नड़ समुदाय का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने आगामी कन्नड़ फिल्म कुलादल्ली किलावुडो से उनका गाना हटा दिया गया है। इस खबर की पुष्टि एक प्रेस नोट जारी करके भी की गई।
कन्नड़ फिल्म उद्योग का यह कदम काफी सख्त है। इस बारे में जानकारी देते हुए कुलादल्ली किलावुडो के निर्माताओं ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है- ‘हमें इस बात में बिल्कुल संदेह नहीं है कि सोनू निगम एक बेहतरीन गायक हैं। लेकिन, हाल ही में हुए कॉन्सर्ट में उन्होंने जो कुछ भी किया, उससे हम परेशान हैं। सोनू निगम ने कन्नड़ लोगों का जो अपमान किया है, उसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसलिए, फिल्म से उनका गाना हटा दिया गया है।’ मेकर्स द्वारा सोनू निगम का गाना हटाने के बाद अब कन्नड़ सिंगर चेतन इस फिल्म में गाना रिकॉर्ड करेंगे। इसके साथ ही इस फिल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है कि वो भविष्य में कभी भी सोनू निगम के साथ काम नहीं करेंगे।
Sonu Nigam Controversy
अजीत डोभाल की धमकी से कांप उठा पूरा पाकिस्तान, डर से अब चीन ने भी छोड़ा शहबाज शरीफ का साथ!
सोनू निगम बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे। यहां सोनू निगम ने स्टेज पर हिंदी में गाना गाना शुरू किया। तभी एक फैन ने उनसे कन्नड़ भाषा में गाना गाने के लिए कहा। वो जोर-जोर से कन्नड़-कन्नड़ चिल्लाने लगे। तभी सोनू ने गाना बीच में ही रोक दिया और कहा कि ‘पहलगाम जैसी घटनाओं की यही वजह है। प्लीज देखिए आपके सामने कौन खड़ा है। आई लव यू गाइस।’ सोनू निगम का ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गायक के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन पर बैन लगा दिया।
इसके बाद सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से माफी मांगी। सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सॉरी कर्नाटक। तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे अहंकार से बड़ा है। मैं हमेशा तुमसे प्यार करता हूँ।’