इंडिया न्यूज़, मुंबई :
Sonu Sood Tweeted: कोरोना वायरस के कारण देश में कई लोगो को जान और माल की हानि का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस बुरे दौर में कई लोग मसीहा बनकर आए और समाज में एक नई मिसाल बन गए। ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हैं। कोरोना महामारी के समय उनके द्वारा किए गए नेक कार्य सारा देश जानता है।
वहीं अब देश में कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए (Rising Cases Of Covid 19) सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक ट्वीट (Tweeted) किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को सुरक्षित रहने के साथ मदद के लिए बेहिचक फोन करने के लिए अपील किया है। सोनू के ट्वीट के उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सोनू सूद छा गए हैं। हर कोई उनका गुणगान गा रहा है।
Always a phone call away.
stay safe ❣️ pic.twitter.com/MqP7Csa1vs— sonu sood (@SonuSood) December 31, 2021
यूजर्स का कहना है कि ‘गरीबों का मसीहा’ एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए सामने आ गया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, कोरोना केसेस कितने भी क्यों न बढ़ जाएं ईश्वर न करे कभी मेरी जरूरत पड़े, लेकिन अगर कभी पड़ी, तो याद रखना मेरा फोन नंबर अभी वही है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ”हमेशा केवल एक फोन कॉल… सुरक्षित रहें।” बता दें कि एक्टर के ट्वीट करते ही उनके फैंस उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दरिया दिली की तारीफें कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर से उन्हें अपना रियल हीरो कहकर एक्टर के प्रति सम्मान फील कर रहे हैं।
Read More: New Year 2022 Kangana Ranaut ने नए साल पर लिया भगवान का आशीर्वाद, फोटो शेयर की