India News (इंडिया न्यूज), Swara Bhaskar Criticise: पहलगाम में 26 बेगुनाह लोगों की जान जाने के बाद से भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालात देखने को मिल रहे हैं। 7 मई को पूरी रात भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने रहे। भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्यवाही करते हुए स-400 की मदद से उनकी सभी मिसाइलों को नष्ट कर दिया। आतंकी हमले में कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद भारत ने 7 मई को जवाबी कार्रवाई की है। कल यह हमला पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर किया गया था और उन्हें तबाह कर दिया गया था।
मौजूदा हालात को लेकर जहां लोग भारत के साथ खड़े हैं, वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पोस्ट के जरिए दोनों देशों के बीच युद्ध को प्रोपेगैंडा बताया है। स्वरा भास्कर अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद उनको लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने युद्ध को प्रोपेगैंडा बताया है। एक्ट्रेस ने जॉर्ज ऑरवेल का एक कोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि हर युद्ध प्रोपेगैंडा होता है। सारी चीख-पुकार, झूठ और नफरत हमेशा उन लोगों से आती है, जो असल में लड़ते नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने दो और कहानियां शेयर की हैं। जिनमें से एक में उन्होंने एक इंस्टाग्राम यूजर का पोस्ट शेयर किया है। ‘मूर्खता कब खत्म होगी’
Swara Bhaskar Criticise
इस पोस्ट में युद्ध चाहने वाले सभी लोगों के लिए एक संदेश लिखा गया है। इसमें लिखा है कि, जो भी युद्ध चाहता है, उसे एक बार अपने परिवार की तरफ देखना चाहिए, और सोचना चाहिए कि वह उनमें से किसको खोने के लिए तैयार है। क्योंकि, अगर आप युद्ध में उतरते हैं, तो यह सिर्फ सीमा पर नहीं बल्कि आपके घर के बाहर लड़ा जाएगा। इसके साथ ही स्वरा ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें लोग हैदराबाद के कराची बेकरी पर तिरंगा लगा रहे हैं, जिस पर उन्होंने लिखा है कि मूर्खता कब खत्म होगी।
स्वरा भास्कर ने युद्ध वाले अपने बयान से नई बहस छेड़ दी है। ऐसे में एक्ट्रेस के ऐसे कमेंट्स पर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई लोगों को उनकी बातें सच लग रही हैं, वहीं कई यूजर उन्हें देशद्रोही कहकर ट्रोल कर रहे हैं। स्वरा के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है।