India News (इंडिया न्यूज़), Swara Bhasker Flaunt Baby Bump, मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने तीन महीने पहले ही समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी की थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। अब इस बीच स्वरा भास्कर की एक और नई फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में स्वरा बेड पर लेटे हुए पोज दे रही है। इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, ‘बेबी ऑन बोर्ड’। स्वरा भास्कर की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग स्वरा भास्कर को पहले से ही बधाइयां दे रहें हैं।
बता दें कि स्वरा भास्कर ने इससे पहले तीन फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आई थीं। इन सभी फोटोज में भी उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
कुछ दिनों पहले ही दी थी खुशखबरी
स्वरा भास्कर को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक खबर वायरल हुई थी, जिसमें ये खुलासा किया गया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। लेकिन उस समय लोगों ने खबर को फर्जी बताया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे सभी को बता दिया।
स्वरा भास्कर और फहद अहमद की ऐसे हुई थी मुलाकात
बता दें कि फहद अहमद और स्वरा भास्कर की पहली मुलाकात साल 2019 के एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए फिर आगे चलकर स्वरा भास्कर और फहद अहमद एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद इस साल की शुरुआत में दोनों ने शादी कर ली।