India News (इंडिया न्यूज़), Tabu Love Story, दिल्ली: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेर्स में गिनी जाने वाली तब्बू अपनी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी है। तब्बु के काम की बात करें तो उन्होंने कमर्शियल फिल्मों के साथ रियलस्टिक फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। वही तब्बु के करियर को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। 1982 में आई फिल्म बंजर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार 30 साल तक से वह फिल्में कर रही है।
वही तब्बू अब 51 साल की हो चुकी है और वह आज तक कुंवारी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तब्बू को अपने करियर के दौरान काफी प्यार मिला था। इतना ही नहीं तब्बु एक सुपरस्टार के साथ तो 10 साल लिवइन रिलेशनशिप में भी रही थी लेकिन आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने शादी ना करके अकेले रहने का फैसला किया। फिलहाल बता दें कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और फिल्मों में लगातार नजर आ रही हैं।
Tabu PC- Social Media
नागार्जुन के साथ ही रह चुका है रिलेशन
वैसे तो तब्बू का अपने करियर के दौरान कई एक्टर्स के साथ नाम जोड़ा गया है लेकिन सबसे पहले तब्बू का अफेयर संजय कपूर के साथ था। फिल्म शूटिंग के दौरान दोनों में अफेयर शुरू हो गया था। जिसके बाद इनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थी लेकिन कुछ समय बाद ही इन दोनों के रास्ते अलग हो गए।
Nagarjuna And Tabu PC- Social Media
इसके बाद तब्बू ने साउथ की सुपरस्टार नागार्जुन को डेट करना शुरू किया। खबरों की मानें तो तब्बू और नागार्जुन करीब 10 सालों तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे और इतने लंबे इंतजार के बाद भी अपने रिश्ते में कोई प्रगति ना देखते हुए तब्बू ने रिश्ते से बाहर निकलना ही सही समझा। इससे दुखी होकर तब्बू ने अपने रास्ते अलग कर लिए और अब 51 साल की उम्र में भी वह अकेले हैं।
Sanjay Kapoor And Tabu PC- Social Media
इसलिए नहीं रचाई शादी
बता दे कि तब्बू और अजय देवगन भी कई साल पुराने दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म में साथ काम करके अपनी मेहनत का दम दिखाते हुए फैंस को काफी मनोंरजत किया है। बता दे कि दोनों की दोस्ती 3 दशकों से चलती आ रही है। वहीं कुछ समय पहले अपनी फिल्म दृश्यम के प्रमोशन के दौरान तब्बू ने अपनी शादी ना करने की वजह का खुलासा भी किया था। तब्बू ने अजय के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि “मेरी शादी ना होने के पीछे अजय देवगन का हाथ है” हालांकि तब्बू ने यह सब कुछ मजाक में कहा था।
ये भी पढ़े: अंबानी के घर एक बार फिर गूंजी किलकारी, क्या होगा नए मेहमान का नाम