India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti and Raghav Wedding, दिल्ली: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसमें अभिनेत्री केप ब्लाउज के साथ बेबी पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। ये साड़ी मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन की साड़ी जैसी दिखाई दे रही है। इस साड़ी में काफी चमकिलापन हैं। जो अकसर मनीष मल्होत्रा की साड़ियों में देखा जाता है। भारत जैसे रंगों के देश में अकसर शादियों में पेस्टल रंगो के कपड़े ज्यादा पहने जाते हैं। और बता दे की कैटरीना कैफ आखिरी एक्ट्रेस थीं जिनके ब्राइडल लुक को हर जगह पसंद किया गया था।

शादी से परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा की पहली तस्वीर

शादी की तस्वीर, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस तस्वीर में राघव टक्सीडो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। लेकिन परिणीति चोपड़ा थोड़ी थकी हुई लग रही हैं। जिसके बाद नेटिज़न्स का ध्यान तुरंत उनपर गया। और कहा कि उनमें दुल्हन जैसी कोई चमक नहीं थी। दरअसल, उनके बाल और मेकअप हर चीज ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

एक फैन ने कहा, इतनी सिम्पल क्यु, तो वही दुसरे ने कहा- कहा से लग रही हैं मैरिड है ये। कुछ लोग सात फेरों के समय के बारे में भी कहने लगे। एक युर्स ने कहा उनकी दोपहर की शादी थी। ऐसा कहा जाता है कि उस काल में देवता सोये रहते हैं। वैसे भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करना लोगों की आदत बन गई है।

परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने की अंतरंग शादी!

दोनों की शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस और द लीला होटल में हुई। खबरें वायरल हुईं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के कपल सुइट की कीमत लगभग 10 लाख रुपये प्रति रात थी। इस शादी में पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राघव चड्ढा के बाराती थे। तो वही सानिया मिर्जा के साथ बॉलीवुड से मनीष मल्होत्रा ​​भी नजर आए थे।

 

ये भी पढ़े-