Arjun Kapoor and Salman Khan
India News (इंडिया न्यूज़), Arjun Kapoor on Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आपस में बात नहीं करते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले अर्जुन और सलमान के रिश्ते में दरार आ गई थी। लेकिन, अब लग रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है। जी हां, सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है।
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वो ‘टाइगर 3’ के प्रमोशन में बिजी है। सलमान ‘टाइगर 3’ का प्रमोशन करने के लिए भारत और पाकिस्तान के मैच में प्रमोशन करने के लिए जाने वाले हैं। ये मैच 14 अक्टूबर को होने वाला है। सलमान ने हाल ही में इस बात की अनाउंसमेंट की है।
आपको बता दें कि एक्टर सलमान खान के प्रमोशन का वीडियो यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने लाइक किया है, जिसके बाद से लग रहा है कि अर्जुन और सलमान के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है।
अर्जुन कपूर ने कभी पब्लिकिली सलमान खान के साथ अनबन के बारे में बात नहीं की है, लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इस बारे में कहा था कि अर्जुन और सलमान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। बता दें कि बोनी कपूर ने 2020 में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान ने ही अर्जुन को एक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया था। बोनी कपूर ने कहा था, “अर्जुन हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहता था, इसलिए ही मेरा उसे बतौर हीरो लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन एक दिन सलमान का मेरे पास फोन आया कि अर्जुन को एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि उनमें वो एलिमेंट है। उसके बाद सलमान ने अर्जुन को अपनी छांव में लिया और ग्रूम किया।”
Read Also: Amitabh Bachchan को जन्मदिन की बधाई देने से चूकी Zeenat Aman, इस तरह की भरपाई (indianews.in)
India News (इंडिया न्यूज)CM Yogi Adityanath: योगी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी…
Old CEO Dating Young Male: अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऐड एजेंसी चलाने वाली 64 वर्षीय…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिव्य और भव्य महाकुम्भ को आयोजित…
India News (इंडिया न्यूज),UP Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के शीतकालीन सत्र…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस वायरल…
India News (इंडिया न्यूज),Maharashtra:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को…