India News (इंडिया न्यूज़),The Kerala Story, दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस अदा शर्मा की हाल ही में रिलीज फिल्म, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों देश भर में चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें, ‘द केरल स्‍टोरी’ विवादों में घिरी होने के बावजूद भी 32 हजार महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और उनके आईएसआईएस में शामिल होने की कहानी पर आधारित तमाम विवादों के बीच आखिरकार 5 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। और फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर मात्र 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी कमर्शियल फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2023 की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

‘द केरल स्टोरी’ का पहले वीकेंड का कलेक्शन

बता दें, इस फिल्म का जहां कुछ दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक पार्टियां फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध कर रही थी। और कई जगह फिल्‍म की रिलीज को बैन करने की भी मांग की जा रही थी हालांकि इसे  सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। लेकिन कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी कर फिल्म रिलीज किया गया है। वही फिल्म को लेकर जितना विवाद हो रहा है फिल्म को उतना ही फायदा मिल रहा है। क्योंकि लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने के बाद भी सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार को 12 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। जिससे अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन  81.36 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।

दिन तारीख कमाई
पहला दिन 05 May 2023 06.75 करोड़
दूसरा दिन 06 May 2023 10.50 करोड़
तीसरा दिन 07 May 2023 16.00 करोड़
चौथे दिन 08 May 2023 15 करोड़
पांचवें दिन 9 May 2023 11.14 करोड़
छठे दिन 10 May 2023 12 करोड़
सातवें दिन 11 May 2023 12.50 करोड़

आखिर क्यों हो रहा है फिल्म पर विवाद

अगर फिल्म के विवाद के बारे में बात करें तो यह कहानी उन लड़कियों की है। जो नर्स बनना चाहती थी लेकिन ISIS की आतंकवादी बन जाती हैं। उनका धर्म परिवर्तित कर दिया जाता है। इसमें केरला कि हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर मुस्लिम बना दिया जाता है। इस फिल्‍म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी ने खास रोल निभाया है।

Also Read:  इस वजह से आज भी कायम है मलाइका-अरबाज का रिश्ता