होम / The Kashmir Files को विकिपीडिया ने बताया मनगढ़ंत, भड़के विवेक अग्निहोत्री बोले- आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर…

The Kashmir Files को विकिपीडिया ने बताया मनगढ़ंत, भड़के विवेक अग्निहोत्री बोले- आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर…

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 11:25 am IST
इंडिया न्यूज़, मुंबई:

The Kashmir Files: बी टाउन निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्मों में शुमार है। बता दें कि मूवी ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई के जो रिकॉर्ड बनाए वो आने वाले कई सालों तक याद रखे जाएंगे। द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया।

फिल्म ने 300 करोड़ का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन किया। हालांकि मूवी को लेकर काफी ज्यादा सियासत भी हुई। फिल्म को प्रोपगेंडा तक बताया गया। वहीं इस फिल्म और इसके सब्जेक्ट को लेकर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी वोकल रहे हैं। उन्होने फिल्म आलोचकों को भी कई बार मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार विवेक ने अपनी फिल्म को एक बार फिर सपोर्ट किया है।

आखिर विवेक अग्निहोत्री क्यों भड़के?

दरअसल इस बार विवेक अग्निहोत्री (vivek agnihotri) ने विकिपीडिया (wikipedia) को आड़े हाथों लिया है। जी हां, विकिपीडिया में अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डिस्क्रिपशन को ए़डिट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री खासे नाराज हैं। विवेक का ये गुस्सा इसलिए भड़का है क्योंकि विकिपीडिया ने उनकी मूवी को फिक्शनल, गलत और साजिश के सिद्धांत से जुड़ी हुई फिल्म बताया है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट

विकिपीडिया पर द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के विवरण का ट्वविटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- डियर विकिपीडिया, आप इसमें ‘इस्लामोफोबिया प्रोपगेंडा संघी इत्यादि’ जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं। जल्दी करें, इसे और एडिट करें।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Shilpa Shetty ने फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को ऐसे किया सपोर्ट, बस में पुश अप्स लगाती आई नजर

यह भी पढ़ें : Irrfan Khan की आखिरी फिल्म अब होगी रिलीज, फिल्म डायरेक्टर ने किया खुलासा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Summer Face Pack: गर्मी में त्वचा को ठंडक और हाइड्रेट रखने के लिए इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल -Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी का मंगलसूत्र वाला बयान गेमचेंजर साबित होगा? जानें जनता की राय-Indianews
Ravi Water Treaty: आखिरकार पाकिस्तान ने माना सच, इस चीज पर माना भारत का हक-Indianew
सलमान खान और टाइगर श्रॉफ से तुलना करने पर Aayush Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात -Indianews
UP Board: कक्षा 10 का रिजल्ट देख छात्र का बिगड़ा हालत आईसीयू में कराया गया भर्ती , उम्मीद से ज्यादा आए थे नंबर
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी की क्या है सबसे बड़ी चुनौती, जानें जनता की राय
दुबई से भारत आते ही Rakhi Sawant को कर लिया जाएगा गिरफ्तार! एक्स पति आदिल खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
ADVERTISEMENT