इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Ranbir Kapoor: बी टाउन हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिरकार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि कपल शादी के बाद से अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी चल रहा है। वहीं दोनों की शादी को दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन बता दें कि कपल की वेडिंग तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।
say hi to my wife – Ranbir Kapoor#RanbirAliaWedding pic.twitter.com/mjPjJ5sjnh
— ً (@sarphirimusafir) April 14, 2022
अब कपल की शादी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट का पूरे कपूर खानदान में एक खास अंदाज में इंट्रोड्यूस करवाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी स वायरल हो रहा है। दरअसल सामने आए इस वीडियो में रणबीर कपूर पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के गले में वरमाला पहनाते हैं, फिर उन्हें अपनी पत्नी कहकर कपूर खानदान में इंट्रोड्यूस करते हैं।
इसी बीच वह आलिया संग लिपलॉक भी करते दिखाई देते हैं। पूरा कपूर खानदान आलिया भट्ट को जोर से ‘हाय’ बोलता है। रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरी पत्नी को सभी हाय बोलें। इस पर सभी जोर से हाय बोलते हैं और बदले में आलिया भट्ट भी अपने मेहंदी वाले हाथों से सभी को हाय बोलती हैं।
इस वीडियो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं सभी को ये बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, ‘आलिया को आइडिया ही नहीं था कि रणबीर ऐसा कुछ करेंगे। देखो तो सही कि आलिया कैसे ब्लश कर रही हैं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘क्या उस समय रणबीर कपूर रो रहे थे?’। आलिया के वेडिंग लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि शादी के बाद कपल ने वास्तु में ही एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : Cannes 2022 दीपिका पादुकोण बनेंगी जूरी का हिस्सा, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
यह भी पढ़ें : Alia Bhatt ग्लोबल स्टार की लिस्ट में हुई शामिल, इस एक्ट्रेस को पीछे छोड़ जीता ये खिताब!
यह भी पढ़ें : Anushka Sharma ने Chakda Xpress के लिए की नेट पर जबरदस्त गेंदबाजी की, झूलन गोस्वामी ने ऐसे किया रिएक्ट!
यह भी पढ़ें : Soorya से Sunny Deol का जबरदस्त लुक सामने आया , इस अंदाज में नजर आए सनी!
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube