India News ( इंडिया न्यूज़ ) Usha Mangeshkar Birthday : सिंगर उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाना गाया है। उनका जन्म 15 दिसंबर को 1935 मे मध्यप्रदेश में हुआ। उषा ने फिल्म ‘सुबह का तारा’ के हिंदी सॉन्ग ‘बड़ी धूमधाम से मेरी भाबी आई’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उषा मंगेशकर ने अपने सिंगिंग करियर में हिंदी, बंगाली, भोजपुरी,मराठी, नेपाली, आसामी और कन्नड़ जैसी सभी भाषाओं में गाना गाया है। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से के बारे में जानते है।
पिता का महज 6 साल की उम्र में हुआ निधन
उषा के पिता का उस समय निधन हुआ था, जब वह महज 6 साल की थी। पिता की मौत के बाद उषा और उनके भाई-बहनों ने कई दिक्कतों का सामना किया था। लता मंगेशकर ने सिसिंग में कदम रखा और फिर धीरे-धीरे आशा भोसले और उषा ने भी गाना शुरू कर दिया। जिसे घर चल सके। तभी से उषा ने गाना शुरू किया।
60 साल से अधिक उम्र तक की सिंगिंग
उषा को लोक संगीत से बहुत लगाव रहा है। उन्होंने 60 साल से अधिक उम्र तक सिंगिंग की। उषा ने सान 1992 में दूरदर्शन के लिए म्यूजिकल ड्रामा ‘फूलवतीं’ को प्रोड्यूस किया था। जिसकी कहानी बाबा साहेब पुरंदरे पर आधारित थी।
ये भी पढ़ें –