India News (इंडिया न्यूज़), Vijay Deverakonda: दक्षिण भारत के मशहूर अभिनता विजय देवरकोंडा हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए मिले पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड की नीलामी की थी। विजय देवरकोंडा ने कहा कि उन्होंने पैसे दान किए और यह उनके लिए एक अच्छी याद थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा को एक पुरस्कार दिया क्योंकि वह प्रमाणपत्र और पुरस्कार में रुचि नहीं रखते हैं।

विजय देवरकोंडा किया खुलासा

बता दें कि, अभिनेता विजय देवरकोंडा जो अगली बार ‘फैमिली स्टार’ में दिखाई देंगे ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं प्रमाणपत्रों और पुरस्कारों में इतना दिलचस्पी नहीं रखता हूं। उन्होंने कहा कि, कुछ शायद ऑफिस में होंगे, कुछ मेरी मां ने कहीं रख दिए होंगे। उन्होंने आगे कहा कि कुछ पुरस्कार मैंने लोगों को दिए। एक पुरस्कार तो मैंने संदीप रेड्डी वांगा को भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमने मुझे मिले पहले फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार की नीलामी की। हमने इसे नीलाम किया और जो पैसा हमें मिला, उसका एक अच्छा हिस्सा मैंने दान कर दिया। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए मेरे घर में पत्थर के टुकड़े से भी अच्छी याद है।

India-US Relations: अमेरिकी राजदूत की गुरपतवंत पन्नू मामले में भारत को चेतावनी! बोले- लक्ष्मण रेखा का रखें ख्याल

विजय करना चाहते हैं लव मैरिज

दरअसल, एक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इवेंट में कहा था कि वह लव मैरिज करना चाहते हैं। जिसके बाद फिर ‘पिता बनना’ चाहते हैं। यह फिल्म फैमिली स्टार के प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम के दौरान कहा था। जिसमें अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह केवल उसी व्यक्ति से शादी करेंगे जिसे उनके माता-पिता स्वीकार करेंगे। यह बात विजय देवरकोंडा के रश्मिका मंदाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में होने की अफवाहों के बीच आई है।

DC VS CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को DC ने 20 रनों से हराया, धोनी की तूफानी पारी नहीं आई काम