होम / Vijay Deverkonda: तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी मां को गिफ्ट किया मल्टीप्लेक्स थिएटर

Vijay Deverkonda: तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी मां को गिफ्ट किया मल्टीप्लेक्स थिएटर

India News Editor • LAST UPDATED : September 24, 2021, 4:58 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) ने अपनी मां माध्वी देवरकोंडा को उनके जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दिया है, जो कोई सोच भी नहीं सकता। विजय ने मां के जन्मदिन पर उन्हें एक नया-नवेला मल्टीप्लेक्स थिएटर गिफ़्ट कर दिया है, जिसका नाम एशियन विजय देवरकोंडा सिनेमाज यानी AVD है।

Vijay Deverkonda gifted Multiplex theater to his Mother

24 सितम्बर को विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी मां थिएटर के बीचों-बीच खड़ी नजर आ रही हैं। विजय ने यह मल्टीप्लेक्स हैदराबाद के महबूबनगर में शुरू किया है। मां के जन्मदिन पर थिएटर का शुभारम्भ नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म लव स्टोरी से हुआ। विजय ने फोटो के साथ लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा। यह आपको लिए है। अगर आप वर्कआउट करोगी और स्वस्थ रहोगी तो मैं ज्यादा मेहनत करूंगा और आपको और यादें दूंगा।

Vijay Deverkonda

विजय ने यह खबर इससे पहले 19 सितम्बर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचायी थी। विजय ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया, जिसमें लिखा- एक्टर बनने के सपने से लेकर अब मल्टीप्लेक्स सिनेमा का मालिक बनने तक… मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं एशियन विजय देवरकोंडा सिनेमाज… पहला एवीडी महबूबनगर में 24 सितम्बर से खुलेगा।

Must Read:- James Bond Daniel Craig यूनाइटेड किंगडम की Royal Navy में मानद कमांडर नियुक्त

Connact With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा
LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध LSG ने हासिल की आसान जीत, राहुल-डिकॉक ने खेली धमाकेदार पारी
घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews