होम / Welcome 2022 अक्षय कुमार ने मालदीव में गायत्री मंत्र के साथ किया सूर्योदय का स्वागत

Welcome 2022 अक्षय कुमार ने मालदीव में गायत्री मंत्र के साथ किया सूर्योदय का स्वागत

Prachi • LAST UPDATED : January 1, 2022, 12:53 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Welcome 2022: नई आशाओं और उम्मीदों के साथ नव वर्ष का आगाज हो गया है। ऐसे में आमजन से लेकर बॉलीवुड बॉलीवुड सितारे तक नए जोश, नए उत्साह के साथ साल 2022 का स्वागत कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन (Maldives Vacation) मना रहे हैं। बता दें कि अक्षय ने गायत्री मंत्र के जाप के साथ (Chanting Gayatri Mantra) नए साल के सूर्योदय का स्वागत किया है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अक्षय कुमार ने अपना वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा- “नया साल, वही मैं.. सुबह उठा और अपने पुराने दोस्त, सूरज.. को बधाई दी और अपने 2022 की शुरूआत सभी सकारात्मक चीजों के साथ की.. कोविड को छोड़कर। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। नववर्ष की शुभकामना!”

(Welcome 2022) अक्षय कुमार की 4 फिल्में साल 2022 में रिलीज हो रही हैं

इस वीडियो में अक्षय कुमार गायत्री मंत्र का जाप करते दिख रहे हैं। बीते हफ्ते ही अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी नितारा के साथ मालदीव गए थे। वहां ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया और अब पूरी फैमिली न्यू ईयर भी साथ मना रही है। अक्षय कुमार पिछले लंबे समय से लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।

हाल ही में उनकी फिल्म अतरंगी रे भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसके प्रमोशन में वो लंबे समय से व्यस्त थे। ऐसे में यह वेकेशन उनके लिए काम से ब्रेक है। साल 2022 भी अक्षय कुमार के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। बता दें कि अक्षय कुमार की 4 फिल्में साल 2022 में रिलीज हो रही हैं।

Read More: Welcome 2022 प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर किया नए साल का स्वागत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें